सतना में डीजे बंद कराने गए आरक्षक पर हमला:महिला समेत पांच आरोपी पुलिस की हिरासत में

सतना जिले के चित्रकूट में बुधवार रात डीजे बंद कराने गए डायल 100 के आरक्षक पर हमला हो गया। उसके सिर पर चोट आई है। पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा है। पड़ोसियों ने डायल 100 पर किया था फोन चित्रकूट के ज्वाला देवी मोहल्ले में बुधवार रात लगभग 1 बजे तेज साउंड के साथ डीजे बज रहा था। माहेश्वरी प्रजापति के मकान में किराए से रहने वाले एक परिवार के यहां कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान नशे में कुछ युवक डीजे पर नाच रहे थे। परेशान पड़ोसियों ने डायल 100 को फोन कर दिया। मौके पर आरक्षक अमरेंद्र सिंह पहुंचे और डीजे बंद कराने लगे। इस पर डांस कर रहे युवकों ने आरक्षक की पिटाई कर दी। आरक्षक के सिर पर चोट आई है। पहुंचा पुलिस बल आरक्षक के साथ पिटाई की सूचना पर रात में ही नयागांव थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आरोपियों की तलाशी के दौरान घर की महिलाओं ने भी जमकर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी राजकरण वर्मा, फुल्लू वर्मा, रामकरण वर्मा, राजाराम वर्मा एवं संगीता देवी वर्मा को हिरासत में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *