शहडोल के खामीडोल इलाके की मोबाइल दुकान से लाखों के मोबाइल चोरी हो गए। बदमाश दुकान के पिछले हिस्से में सेंध लगाकर घुसे थे। घटना का पता गुरुवार सुबह लगा। मोबाइल दुकानदार विजय कुमार जायसवाल ने जैतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बुधवार रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। गुरुवार सुबह दुकान का शटर खोला तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीछे की दीवार में बड़ा छेद था। थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि दुकान से कीमती मोबाइल और कुछ नकदी चोरी हुए हैं। उधिया गांव में हुई चोरी का अब तक सुराग नहीं बता दें कि सिंहपुर थाना क्षेत्र के उधिया गांव में अमरेंद्र श्रीवास्तव के यहां लाखों की चोरी हुई थी, लेकिन एक महीने बाद भी पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई। अमरेंद्र के यहां दिनदहाड़े वारदात हुई थी।


