अमृतसर पुलिस कमिश्नर सड़कों पर उतरे:छात्रों के साथ रैली में लिया भाग, बोले- जो जहां है-वहीं से नशा मुक्ति के लिए काम करें

ड्रग्स के खिलाफ चल रहे पंजाब पुलिस के अभियान के तहत आज पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर सड़कों पर उतरे। उन्होंने डीएवी कॉलेज के बच्चों के साथ मिलकर अवेयरनेस रैली में हिस्सा लिया और लोगों को ड्रग्स से दूर रहने के प्रति जागरुक किया। हाथी गेट स्थित डीएवी कॉलेज के छात्राओं की ओर से आज ड्रग्स के खिलाफ अवेयरनेस रैली का आयोजन किया गया। छात्राओं की ओर से ड्रग्स के खिलाफ लोगों को अवेयर करने लिए हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सभी बाजारों में नारे लगाए गए। लोगों को बताया गया कि ड्रग्स उनके लिए जहर है। वहीं, परिवारों को भी तबाह कर देता है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि साल 2024में पंजाब पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ मुहिम चलाई थी और भारी मात्रा में नशा और नशा कारोबारियों को पकड़ा था। नशा पकड़ने के साथ-साथ अब पुलिस नशा रोकने के लिए भी कोशिश कर रही है, जिसके लिए जागरुकता रैली निकाली जा रही है। हर इंसान करें सहयोग कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने अपील की कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए सबका सहयोग जरूरी है। किसी को भी यह नहीं सोचना चाहिए कि अकेले उसके प्रयासों से क्या होगा, बल्कि बूंद बूंद से सागर भरता है, इसीलिए जो जहां है और जिस भी स्टेटस पर है, वहीं पर रह कर प्रयास करें और इस समाज को नशा मुक्त बनाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *