बठिंडा के डेरे में लगी आग-डेरा प्रमुख की मौत:रात को शिष्य ने झोपड़ी में लगाया हीटर, दरवाजा खोलते ही भड़की

पंजाब में बठिंडा के फूलों मीठी गांव स्थित एक डेरे में देर रात अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से डेरा प्रमुख बाबा श्रीदास की मौत हो गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक हर साल की तरह इस बार भी कल डेरा बाबा नागा दास संध्यापुरी में बाबा नागा दास की बरसी मनाई गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद डेरे का संचालन करने वाले बाबा श्रीदास रात में अपनी झुग्गी में आराम करने चले गए। देर रात ठंड अधिक होने के कारण शिष्य ने झुग्गी में हीटर लगा दिया। झुग्गी में आग हीटर की वजह से लगी। आग लगने की घटना की जानकारी होते ही जब शिष्यों ने झुग्गी का दरवाजा खोला तो आग और तेज हो गई। शिष्यों ने इस घटना की जानकारी गांव वालों को दी, लेकिन बाबा श्रीदास की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बाबा श्रीदास कई वर्षों से डेरा बाबा नागा दास संध्यापुरी में लगातार सेवा कर रहे थे। इस घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिविर में पहुंच गए। आग लगने से बाबा श्रीदास की मौत के बाद गांव में शोक की लहर देखी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *