फाजिल्का में सरपंच समेत पूरी पंचायत AAP में शामिल:कांग्रेस का छोड़ा साथ, विधायक सवना बोले-पार्टी में मिलेगा पूरा मान-सम्मान

फाजिल्का के गांव में गंजुआना में सरपंच हरबंस सिंह पूरी पंचायत के साथ कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं l मौके पर पहुंचे हलका विधायक नरेंद्रपाल सवना ने सिरोपा डालकर पार्टी में शामिल किया और दावा किया कि पार्टी में शामिल हुए लोगों को मान सम्मान दिया जाएगा l हलका विधायक नरेंद्रपाल सवना ने बताया कि गांव गंजूआना में नई पंचायत का चुनाव हुआ हैl हरबंस सिंह को सरपंच चुना गया है l नई पंचायत के सभी मेंबर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं l सरपंच, मेंबर सहित पूरी पंचायत के लोगों को उन्होंने सिरोपा डाल आम आदमी पार्टी में शामिल कर उनके काम पहल के आधार पर करने का दावा किया हैl विधायक का कहना है कि उक्त लोगों को जहां पार्टी में बनता मान सम्मान दिया जाएगा, वहीं उनके गांव के कार्य भी किए जाएंगेl गांव में विकास को लेकर कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *