गोगावां में आज से श्रीमद् भागवत कथा शुरू, शोभायात्रा निकाली:कलश, ध्वज व तलवार लेकर 1501 कन्याएं हुई शामिल, मुस्लिम समाज ने की पुष्प वर्षा

खरगोन जिले के गोगावां में गुरुवार से 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत हुई। इसके पहले बैंड-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली। इसमें 1501 कन्याएं कलश, ध्वज, लाठी व तलवार लिए शामिल हुई। सुसज्जित बग्घी में जगदगुरु रामानंदाचार्य श्रीश्री 1008 श्री वल्लभाचार्य महाराज अयोध्या धाम विराजित थे। अश्व सवार युवाओं ने धर्म ध्वजा के साथ अगुवाई की। आयोजक ओम पाटीदार व राजश्री पाटीदार ने बताया कि 7 दिन तक कथा होगी। 8 जनवरी को भंडारे के साथ समापन होगा। 2 किमी की यात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा शोभायात्रा स्कूल परिसर से दो किमी दूर अदलपुरा क्षेत्र स्थित मैरेज गार्डन कथास्थल पहुंची। इस दौरान मुस्लिम समाजजन ने पुष्प वर्षा की। यात्रा के दौरान गोविंद मेरो है गोपाल मेरो है.., सजा दो आज घर को गुलशन सा…, श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन…, सियाराम जानकी बैठे है मेरे…, मेरी झोपड़ी के भाग आज… जैसे भजन और जयकारे गूंजे। पहले दिन स्वामी श्री वल्लभाचार्य महाराज ने कहा कथा का महात्म सुनाते कहा कि भगवान की सेवा से बढ़कर है भागवत की सेवा। जहां वैष्णवजन का समागम होता है, वहां ठाकुरजी चलकर पधारते है। इस दौरान समिति के योगेश पाटीदार, निलेश पाटीदार, संतोष पाटीदार, कमल पटेल, जितू पटेल, बादाम सिंह यादव, राजकुमार मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे। देखिए शोभायात्रा की तस्वीरें-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *