बठिंडा में ट्राले से टकराई बाइक, 3 घायल:एक की हालत गंभीर, तेज रफ्तार में थी बाइक

बठिंडा में एक तेज रफ्तार बाइक सवार खड़े ट्राले से टक्करा गया, जिससे बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए। बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर नीरज सिंगला, सौरव छाबड़ा एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना मलोट रोड रिंग रोड पर हुई है। घायल की पहचान जगमीत सिंह (24 वर्ष) निवासी कोठे सन्धुआ वाले, मेहमा सरजा के तौर पर हुई। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमारी तरफ से घटना की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल ट्राले का ड्राइवर की तलाश कर रहे हैं उसके बाद जिस किसी भी गलती पाई जाती है उसके खिलाफ करवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *