पाली में पिस्टल की नौंक पर लूटी स्कूटी:बोला- दोस्तों को जेल से छुड़ाना है, नहर पुलिया के पास छोड़ दूंगा स्कूटी, ले जाना

पाली में पिस्टल की नौंक पर एक युवक स्कूटी लूटकर ले गया। और बोला कि दोस्तों को जेल से छुड़ाना है इसलिए स्कूटी ले जा रहा हूं। कल नहर पुलिया के पास छोड़ जाऊंगा ले जाना। घबराए युवकों ने स्कूटी की चाबी दे दी तो युवक स्कूटी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामले की जांच शुरू की। कोतवाल किशोरसिंह ने बताया कि पाली शहर के टैगोर नगर में रहने वाले 19 साल के दिपांशु पुत्र राकेश शर्मा ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 27 दिसम्बर की शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपने दोस्त अमित व्यास के साथ जा रहा था। सुमेरपुर रोड पावणा पैलेस के पास गली में जाते समय स्कूटी के टायर में हवा कम लगने की शिकायत पर उसे चेक कर रहे थे। इतने में एक युवक आया और हम दोनों से नाम और जाति पूछी। फिर पिस्टल दिखाकर बोला कि स्कूटी की चाबी दो नहीं तो गोली मार दूंगा। ऐसे में घबराकर उसे स्कूटी दे दी। युवक ने कहा कि उसके दोस्तों को जेल से छुड़ाना है इसलिए स्कूटी लेकर जा रहा है कल नहर पुलिया पर छोड़ जाएंगा। और फिर स्कूटी लेकर पणिहारी चौराहे की तरफ चला गया। रिपोर्ट में बताया कि वे दोनों पीछे भागे तो उसने गोली चलाने की धमकी दी। इस पर बाद में उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *