बंगाल में जामताड़ा के नाबालिग की सड़क हादसे में मौत:हाइवा से हुई बाइक की भीषण टक्कर, एक की हालत नाजुक

जामताड़ा के एक नाबालिग की पश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, दूसरे नाबालिग को गंभीर हालत में दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बाइक पर सवार थे और हाइवा की टक्कर से यह हादसा हुआ। घटना पश्चिम बंगाल के देंदुआ कल्याणेश्वरी रोड पर घटी। मृतक की पहचान जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर निवासी 17 वर्षीय विवेक कुमार के रूप में की गई। विवेक अपने माता पिता का इकलौता संतान था। जबकि उसके साथ जा रहा 17 वर्षीय सुधीर यादव जख्मी हुआ है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। दोनों लड़के एक ही बाइक पर सवार होकर पिकनिक मानाने मैथन कि ओर जा रहे थे। तभी कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरंगी फांडी अंतर्गत देवीपुर के पास सामने से आ रहे हाइवा से भीषण टककर हो गई। विवेक बाइक चला रहा था और सुधीर बाइक के पीछे बैठा था। विवेक ने हाल ही में नई बाइक खरीदी थी। वहीं, हादसे के बाद ड्राइवर हाइवा छोड़कर भाग निकला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *