BPSC कैंडिडेट्स के समर्थन में आमरण अनशन पर प्रशांत किशोर:प्रशासन ने गैरकानूनी बताया, री-एग्जाम को लेकर कल पप्पू यादव ने बुलाया बिहार बंद

बिहार लोक सेवा आयोग 70वीं पीटी रद्द करने और री एग्जाम को लेकर अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वो गर्दनीबाग धरना स्थल पर 13 दिसंबर से धरने पर हैं। कैंडिडेट्स की मांगों और बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर गुरुवार शाम 5 बजे से पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि ‘यह आमरण अनशन मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा।’ पटना प्रशासन ने पीके के आमरण अनशन को गैरकानूनी बताया है। प्रशासन ने बयान जारी कर बताया है कि जनसुराज के प्रशांत किशोर की ओर से करीब 150 कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के समीप 5 सूत्री मांगों को लेकर बैठे हैं। जबकि, पटना हाईकोर्ट के आदेशानुसार धरना-प्रदर्शन के लिए गर्दनीबाग में स्थल चिन्हित है। प्रशांत किशोर बिना अनुमति के प्रतिबंधित स्थल पर बैठे हैं, जो गैरकानूनी है। इसके लिए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नोटिस जारी किया जा रहा है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी लगातार अभ्यर्थियों के लिए हल्ला बोल रहे हैं। इस बीच उन्होंने शुक्रवार यानी 3 जनवरी को बिहार बंद का ऐलान किया है। बिहार बंद के दौरान राज्य से गुजरने वाले नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और ट्रेनों को रोकने की बात कही गई है। पप्पू यादव ने अपने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है। सांसद ने छात्रों से सहयोग की अपील की है। इससे पहले पप्पू यादव ने 25 दिसंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया था कि अगर सरकार ने पूरी BPSC की परीक्षा कैंसिल नहीं कि तो जनवरी के फर्स्ट वीक में हम बिहार बंद करेंगे। ‘छात्र की आत्महत्या का जिम्मेदार आयोग’ पप्पू यादव आरोप लगा चुके हैं कि बीपीएससी परीक्षा में धांधली हुई है और लगभग 500 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ है। उन्होंने एक छात्र की आत्महत्या के मामले को लेकर भी आरोप लगाए थे, जिसमें उस छात्र ने बीपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए पैसे मांगे जाने का आरोप लगाया था। पप्पू यादव ने कहा था कि यह आत्महत्या के लिए पूरी तरह से आयोग जिम्मेदार है और उन्होंने हाईकोर्ट से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। BPSC कैंडिडेट्स 13 दिसंबर से कर रहे प्रदर्शन परीक्षा 13 दिसंबर को हुई थी। कैंडिडेट्स ने परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया था और कहा था कि बापू सेंटर पर हुई परीक्षा का पेपर दिन में ही लीक हो गया था। आयोग ने भी गड़बड़ी मानी थी और दोबारा परीक्षा करवाने की बात कही थी। इसी दिन विरोध प्रदर्शन कर रहे एक कैंडिडेट को पटना कलेक्टर डॉ चंद्रशेखर सिंह ने थप्पड़ मार दिया था। विपक्षी पार्टियों का मिल रहा सपोर्ट BPSC कैंडिडेट्स के पक्ष में विपक्षी पार्टियां हल्ला बोल रही हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, प्रशांत किशोर धरना स्थल पर पहुंचकर बिहार सरकार पर हमला बोला था। रविवार को गांधी मैदान में छात्र संसद हुआ। CM आवास की ओर बढ़ रहे कैंडिडेट्स पर तीसरी बार लाठीचार्ज किया गया। रविवार को हुए प्रदर्शन को लेकर प्रशांत किशोर, उनकी पार्टी जनसुराज के अध्यक्ष मनोज भारती, पूर्व IPS अफसर आनंद मिश्रा, कोचिंग संचालक रहमांशु मिश्रा समेत 21 लोगों पर नामजद और 600 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। —————————— ये खबर भी पढ़ें BPSC 70वीं प्री परीक्षा रद्द करने के लिए पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। इस मामले ने बिहार में राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। अब बिहार में का बा’ गाने वाली नेहा सिंह राठौड़ भी इस मामले में कूद पड़ी हैं। नेहा सिंह राठौर ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर निशाना साधा है। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *