बांग्लादेश के खिलाफ आंखें लाल करने का समय आ गया:तोगड़िया बोले- हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कानून,डंडे दोनों का सहारा लेंगे, नरेंद्र भाई-अमित भाई कदम उठाएंगे

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद (VHP) के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने गुरुवार (2 जनवरी) को सूरत में विभिन्न समुदायों के नेताओं से मुलाकात की। वहीं आगामी महाकुंभ में भीड़ जुटाने के लिए VHP की ओर से की जा रही तैयारियों की जानकारी मीडिया को दी। तोगड़िया ने कहा कि बहुसंख्यक हिंदुओं के लिए हम जरूरत पड़ने पर कानून और डंडे दोनों की मदद लेंगे। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मामले में उन्होंने कहा कि एक बार आंख लाल हुई तो पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया। अगर हमने अभी आंखें लाल कर लीं तो बांग्लादेश चार हिस्सों में बंट जाएगा। बांग्लादेश के मौजूदा हालात को देखते हुए जिस तरह मैं शरमा रहा हूं, सरकार को भी शरमाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि नरेंद्र भाई, अमित भाई और राजनाथ सिंह बांग्लादेश के खिलाफ जरूर कुछ कदम उठाएंगे। अब बांग्लादेश के खिलाफ आंख लाल करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हिंदुओं की रक्षा के लिए काम किया जाएगा। हम लोगों को इस तरह से जागरूक करेंगे कि गांव-गांव में हनुमान चालीसा का पाठ हो, हिंदुओं की सुरक्षा का इंतजाम हो। देश में हिंदुओं की बहुसंख्यक आबादी को बनाए रखने के लिए जहां कानून का इस्तेमाल करना जरूरी होगा वहां हम कानून का इस्तेमाल करेंगे, जहां डंडे का इस्तेमाल करना जरूरी होगा वहां हम इसका इस्तेमाल भी करेंगे। महाकुंभ में हजारों लोगों की व्यवस्था
प्रवीण तोगड़िया ने आगे बताया कि प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में करोड़ों लोग शामिल होने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से रोजाना एक लाख लोगों के लिए चाय और नाश्ता का इंतजाम किया गया है। पीने के लिए गर्म पानी उपलब्ध कराया जाएगा। एक लाख कंबल बांटे जाएंगे और 8000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *