कोरबा| संविधान दिवस पर 26 नवंबर को हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर विशेष उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर अजीत वसंत ने सभी विभाग प्रमुखों को संविधान दिवस मनाने के संबंध में निर्देश जारी किया है। इसके तहत जिला स्तर पर जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में सामूहिक प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा।


