बारदेवरी में किसान सम्मान योजना आयोजित

कांकेर| ग्राम बारदेवरी में बाबा ट्रेडर्स द्वारा किसान सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आशाराम नेताम थे। कार्यक्रम में बारदेवरी, क्रिस्टीकुर, मोदे, कनारपुरी, तेलावट, धनेलीकन्हार, कोंदागांव, पोटगांव एवं आसपास के किसान इकट्ठा हुए। इस दौरान किसानों को प्रशिक्षण देने कुछ कंपनियों ने कैंप भी आयोजित किया। जिसमें उन्नत तकनीक के धान, गेहूं, चना, मक्का व वेजिटेबल बीज की जानकारी दी गई तथा अच्छी किस्म की दवाओं का उपयोग करने हेतु कंपनी के एम्पलाइज के द्वारा किसानों को बताया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरुण कौशिक, किसान नेता नरोत्तम पडोटी, संचालक हाजी वली मोहम्मद के अलावा अन्य जनप्रतिनिधी व ग्राम प्रमुखा उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *