कांकेर/सरोना| आरोग्य महिला समिति द्वारा मितानिन दिवस पर मितानिन लक्ष्मी कावड़े का सम्मान श्रीफल भेंटकर किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष शशि ठाकुर, कोषाध्यक्ष सरिता कुलदीप, सदस्य इंदू यादव, सीमा पांडेय, सविता ठाकुर, शैल सेन, पिंकी पांडेय, रेखा सेन, भानू सेन, गायत्री साहू, विद्या साहू उपस्थित थे। इसी तरह ग्राम पंचायत पटौद में मितानिन दिवस मनाया गया। सबसे पहले मितानिन द्वारा मितानिन गीत प्रस्तुत किया गया। ग्राम पंचायत सरपंच कुमार मरकाम द्वारा सभी मितानिन का साड़ी व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। उन्होंने ने कहा गांव में किसी भी भाई के घर किसी प्रकार के बीमारी होने पर आप लोग सबसे पहले उनका प्राथमिक उपचार करने घर पर पहुंचते हैं।


