मितानिन दिवस पर मितानिनों का किया सम्मान

तनौद | ग्राम पंचायत खोरसी में पंचायत स्तरीय मितानिन दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जनपद सदस्य दिलीपकुंवर पटेल ने मितानिनों को शॉल, साड़ी, श्रीफल भेंट कर सम्माननित किया। इस दौरान ग्राम के पंच ने मितानिन दीदी व आगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं का उत्साहवर्धन कर साड़ी देकर सम्मान किया। दिलीपकुंवर पटेल कहा कि मितानिन दीदीयों ने गांव की सेहत, सुरक्षा जागरूकता की सच्ची पहरेदार हैं। हर परिस्थिति में आगे बढ़कर लोगों की मदद करना, बच्चों और माताओं की देखभाल, दवा और सलाह घर-घर पहुंचा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *