कटघोरा की किराना दुकानों से 90 क्विंटल धान जब्त

भास्कर न्यूज | कोरबा कटघोरा क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर अवैध धान खपाने की आशंका पर दुकानों की जांच की जा रही है। तहसीलदार सूर्य प्रकाश केशकर की टीम ने दुकानों से 90 क्विंटल धान जब्त किया है। दुकानों में बिना लाइसेंस के ही धान की खरीदी की जा रही थी। कटघोरा, छिर्रा और पुरानी बस्ती में कई कारोबारियों ने दुकान के गोदाम में धान रखा था। तहसीलदार केशकर के साथ खाद्य निरीक्षक सुरेंद्र लांझी, कृषि उपज मंडी समिति के सहायक ग्रेड-2 राजेश झरिया की संयुक्त टीम ने जांच की। जांच में पहले कटघोरा के व्यापारी दिलीप कुमार अग्रवाल से 16.80 क्विंटल, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल से 11.20 क्विंटल, छिर्रा के भागवत प्रसाद जायसवाल से 16 क्विंटल और पुरानी बस्ती के यतीश जायसवाल से 40 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इनके खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *