कोरबा| सृष्टि महिला मंडल शक्तिनगर ने छात्र-छात्राओं को स्वेटर भेंट िकए। सामुदायिक सहभागिता से शाला विकास कार्यक्रम व सतत नवाचारों से शासकीय हाई स्कूल/ मिडिल स्कूल/ प्राइमरी स्कूल बिंझरा विजयनगर अपनी पहचान बनाए रखा है। इसी परिप्रेक्ष्य में शक्तिनगर गेवरा की सृष्टि महिला मंडल समाज सेवी संस्था ने स्कूल के कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक के सभी छात्रों को स्वेटर भेंट किया। समिति की अध्यक्ष गौरी चक्रवर्ती व सचिव रागिनी तिवारी, कोषाध्यक्ष ममता बनर्जी और सभी सदस्यों ने स्नेह भाव से सभी छात्रों को स्वेटर प्रदान िकए। समिति की सदस्य कल्पना शुक्ला ने बच्चों से संगत करते हुए एक गीत भी गाया। िमडिल स्कूल विजयनगर की छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के संग सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य नीलू अवस्थी ने सृष्टि महिला मंडल के कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ने िकया। उन्होंने समाज सेवा के लिए स्कूल, अस्पताल व गौसेवा को प्रधानता देने अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका वीणा पांडेय मौजूद रहीं।


