गेवरा-दीपका | मितानिन दिवस पर क्षेत्र के मितानिनों का भाजपाइयों ने सम्मान किया। पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद डॉ. बंशीलाल महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए जिले के विकास में उनके योगदान को याद किया। मितानिन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मितानिनों के स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में योगदान के साथ स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के प्रयास को सराहा। कार्यक्रम में नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, वरिष्ठ पार्षद अरुणीश तिवारी, मंडल महामंत्री धर्म तिवारी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल, वरिष्ठ नेता द्वारिका शर्मा नगर पालिका के उपाध्यक्ष संगीता साहू, पार्षद संतोष निराला, पार्षद सुख सागर, पार्षद हिमांशु देवांगन, पार्षद अविनाश सिंह, राधेश्याम सिंह, विशाल अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहे।


