लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने में मितानिनों का योगदान

हरदीबाजार | ग्राम पंचायत भवन हरदीबाजार में मितानिन दिवस मनाया गया। क्षेत्र की मितानिनों को ग्राम पंचायत हरदीबाजार के सरपंच लोकेश्वर कंवर ने सम्मानित किया। स्वास्थ्य सेवाएं लोगों तक पहुंचाने, गर्भवती व शिशुवती माताओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण व सामाजिक कार्य में समर्पण, सेवा भावना को सराहा। सरपंच कंवर ने कहा कि क्षेत्र की मितानिन जिम्मेदारीपूर्वक दायित्व का निर्वहन कर रही हैं। कोरोनाकाल में महामारी के प्रसार को रोकने मितानिनों ने अहम भूमिका निभाई है। उपसरपंच रेखा जायसवाल ने कहा कि मितानिनों को समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इस पर पंचायत पूर्ण सहयोग करेगी। समारोह में मास्टर ट्रेनर विमला कलिहारे, मितानिन अनुसुईया राठौर, नागेश्वरी, कदम बाई, सुकृत राठौर, अंजली यादव व नीलम पटेल का सम्मान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *