बंग समाज ने सामूहिक गायन समारोह का आयोजन किया

कोरबा। बंग समाज कोरबा ने डीडीएम रोड स्थित कावेरी बैंक्वेट हॉल में सामूहिक गायन समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित हमारे गौरवशाली राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया। इसमें कार्यक्रम की प्रस्तुति देने कोरबा बंग समाज के सदस्यों ने लयबद्ध तरीके से राष्ट्रगीत को सम्मान देते हुए प्रसिद्ध तबला वादक व प्राध्यापक डॉ. कुणाल दासगुप्ता और हारमोनियम में हैप्पी पाल ने संगत दी। इस दौरान अतिन मंडल, अमित बैनर्जी, राजा मुखर्जी, उदय चैटर्जी, समित हालदार, प्रवीर कुमार दत्ता, हैप्पी पाल, मोनिका घोष, तुलसी मोइरा, रोमा मंडल ने सुमधुर वंदे मातरम को सांगीतिक स्वरांजली दी। कार्यक्रम में कोरबा बंग समाज के सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *