धमतरी| सरोवर हमारी धरोहर का नारा अक्सर सुनने को मिलता है, लेकिन इसके संरक्षण पर निगम प्रशासन का ध्यान नहीं है। शहर के रामसागर पारा स्थित रामसागर तालाब का एक भाग लगभग 7 साल पहले टूट चुका है, जिसकी अब तक मरम्मत नहीं की गई है। हर साल बारिश के मौसम में यह तटबंध और अधिक क्षतिग्रस्त होता जा रहा है, लेकिन इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यदि क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत कर दी जाए, तो पैदल चलने के लिए बनाए गए पाथ-वे को फिर से मजबूत बनाया जा सकता है।


