ठंड सीजन में गर्मी, दिन का पारा सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा

भास्कर न्यूज | बालोद सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। जिसके बाद दोपहर से शाम तक अधिकांश समय धूप के बीच बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य(26 डिग्री) से दो डिग्री ज्यादा रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य(16 डिग्री) से एक डिग्री ज्यादा रहा। इस वजह से लोगों को गर्मी व उमस की स्थिति बनी। हालांकि अलसुबह व रात में उत्तर दिशा से हवा आने की वजह से ठंड का अहसास हुआ। उत्तर दिशा के अलावा बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवा आ रही है। इस वजह से तापमान घटने के बजाय बढ़ते क्रम पर है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते है कि 10 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री था। तब रात का पारा सामान्य(16 डिग्री) से 3 डिग्री कम था लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। 27 नवंबर तक रात का पारा 3 डिग्री कम हो सकता है। इस स्थिति में ठंड बढ़ने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिल सकती है। हालांकि खाड़ी से आगे भी नमीयुक्त हवा आने व चक्रवात सक्रिय होने की वजह से अधिकतम तापमान में ज्यादा परिवर्तन नहीं होने का अनुमान है। आज दोपहर में गर्मी व उमस से राहत की उम्मीद कम: मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। इस स्थिति में दोपहर में गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है। 8 से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पिछले कई दिन से सूर्योदय के दौरान कोहरे की स्थिति बन रही है बावजूद दोपहर में लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *