भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को रावताड़ा तथा चुकरीपाड़ा पंचायत भवन में शिविर आयोजित किया गया। रावताड़ा पंचायत भवन में आयोजित शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, अंचल अधिकारी मनोहर लिंडा, मुखिया अर्जुन मांड़ी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश भकत और पूर्व मुखिया सरवत मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। विधायक ने कहा- शिविर का उद्देश्य है लोगों को प्रखंड कार्यालय के चक्कर से मुक्ति दिलाना : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि ग्रामीणों को अपने विभिन्न कामों के लिए बार–बार प्रखंड कार्यालय न जाना पड़े, इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ लें। सरकार का प्रयास है कि आम लोगों को किसी भी कार्य में अनावश्यक परेशानी न हो। पंचायत भवन परिसर में अव्यवस्था पर नाराजगी : पंचायत भवन परिसर में झाड़ियों की स्थिति देख विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने नाराजगी व्यक्त की और सफाई व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया। विभिन्न योजनाओं के लिए बड़ी संख्या में आवेदन जमा : शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से आवेदन प्राप्त किए गए। प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं- मंईयां सम्मान योजना : 136 आवेदन, अबुआ आवास योजना : 174 आवेदन, सामाजिक पेंशन : 31 आवेदन, पशुधन विभाग : 11 आवेदन, खाद्य आपूर्ति विभाग : 2 आवेदन, बिजली विभाग : 2 आवेदन, मनरेगा : 19 आवेदन, जाति प्रमाण पत्र : 3 आवेदन, आय प्रमाण पत्र : 2 आवेदन, आधार कार्ड सुधार/जोड़ने : 15 आवेदन, कौशल विकास योजना : 20 आवेदन, श्रम विभाग : 3 आवेदन, केसीसी : 7 आवेदन। मौके पर स्वीकृति पत्र का वितरण : शिविर में कई परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। केसीसी स्वीकृति पत्र : 3, जाति प्रमाण पत्र : 2, आय प्रमाण पत्र : 2, पेंशन स्वीकृति पत्र : 11 कार्यक्रम संचालन : कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी पीयूष कुमार मंडल ने किया।


