बोकारो | बोकारो स्टील प्लांट के रिफ्रैक्टरी मटेरियल प्लांट विभाग ने संयंत्र की सुरक्षा संस्कृति को और मजबूत बनाने एवं श्रमिकों में जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंथली सेफ्टी चैंपियन पुरस्कार की शुरुआत की। आरएमपी विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अक्टूबर माह के लिए यह पुरस्कार संविदा श्रमिक देव शरण पाल को प्रदान किया गया। सुरक्षित कार्य प्रणालियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुशासित कार्यशैली तथा कार्य के दौरान सतत सतर्कता को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया। मुख्य महाप्रबंधक नागराजन श्रीकांत, महाप्रबंधक मुकेश कुमार सिंह आदि ने पुरस्कृत किया। इस दौरान नागराजन ने देव शरण पाल के सुरक्षित कार्य दृष्टिकोण की सराहना की। कहा कि यह पुरस्कार केवल सम्मान नहीं, बल्कि इस विश्वास का प्रतीक है कि संविदा श्रमिक हमारी सुरक्षा व्यवस्था के अभिन्न अंग है।


