दुंदीबाद के दुकानदारों ने नोटिस मिलने पर की बैठक

बोकारो | सोमवार को दुंदीबाद बाजार में आम दुकानदारों की बैठक हुई। इसमें संपदा न्यायालय की ओर से नोटिस जारी किए जाने को लेकर चर्चा की गई। लोगों ने कहा कि बीएसएल प्रबंधन ने दुंदीबाद बाजार को अवैध कहा है, जबकि यह बाजार माराफारी के राजेंद्र मार्केट से बीएसएल प्रबंधन के द्वारा वैध रूप से बसाया गया है। इसका उद्देश्य बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी की सुविधा व दैनिक सामाग्री के उपयोग की पूर्ति था। इसका बीएसएल प्रबंधन और जिला प्रशासन के द्वारा दुकानदारों का भौतिक सत्यापन करवाया गया। लेकिन स्थायीकरण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दुंदीबाद बाजार के दुकानदार प्रतिनिधि रांची उच्च न्यायालय में बीएसएल व जिला प्रशासन के विरुद्ध याचिका दाखिल किया, जिसमें उच्च न्यायालय के द्वारा तत्काल प्रभाव से स्टे लगा दिया गया, जो कि विचाराधीन है। अगर परेशान करने की कोशिश किया गया तो महा संकट आ जाएगा। इसके लिए प्रबंधन जिम्मेदार होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *