सिटी रिपोर्टर | बोकारो सोमवार को बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के नेतृत्व में बोकारो स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउट सोर्स कर्मियों का चार महीनों का बकाया वेतन भुगतान आदि मांगों को लेकर बीके राम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लगभग 711 आउटसोर्सिंग कर्मचारी विभिन्न पद पर काम करते हुए आम जनता की सेवा आउटसोर्सिंग कंपनी मेसर्स राइडर सर्विस सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड में कर रहे हैं। कर्मचारियों को वेतन देना बंद कर दिया है। यह कंपनी वेतन सहित सभी के सभी संवैधानिक रकम को मजदूरों को आज तक नहीं दिया है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का 3 माह से लेकर चार माह तक का वेतन का भुगतान एवं सभी के सभी संवैधानिक रकम का भुगतान बाकी है। ब्लैक लिस्टेड कंपनी से काम कराया जा रहा है। सिविल सर्जन इससे जुड़े हुए हैं। कहा कि शोषण की स्थिति में कर्मी कभी भी हड़ताल पर जा सकते हैं। मौके पर बीके राम, अनिल सिंह, विकास दास, रेखा देवी, रोजलिन, छोटू कुमार, विजय ठाकुर, रुपेश, आकाश, आशीष, झरना, मनोज मिश्रा, संजू देवी, राजू महतो, पप्पू, उमेश, सोनी, पूनम आदि मौजूद थे।


