पटना से आकर रांची में चला रहा था गांजा व ब्राउन शुगर तस्करी का गिरोह, महिला समेत 8 गिरफ्तार

पटना स्थित बिहटा से रांची आकर गांजा व ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कांके पुलिस ने सोमवार को 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सरगना राजू कुमार के अलावा एक महिला भी शामिल है। पुलिस पूछताछ में राजू ने बताया है कि वह बिहटा से गांजा व ब्राउन शुगर की खेप रांची लाता था। इसके बाद गिरोह के सदस्य अलग-अलग इलाके में जाकर युवकों को सप्लाई करते थे। पुलिस ने इन सभी के पास से 2.5 किलोग्राम गांजा के अलावा 202 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। जिसकी कीमत 21.5 लाख रु. है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने गिरफ्तार आरोपियों के बारे में बताया कि कांके स्थित आईआईसीएम के पास मैदान में छापामारी कर चार लोगों को पकड़ा गया। इनकी हुई गिरफ्तारी : राजू कुमार, (बिहटा, पटना निवासी), अमित कुमार गुप्ता (न्यू पतरा गोंदा), मुकेश यादव (इंद्रपुरी रोड नंबर -6, सुखदेवनगर), मुन्ना यादव, दीपक कुमार, चीकू यादव (तीनों गांधीनगर, गोंदा), सैयद समीर और बेबी परवीन (कांके)। पति-पत्नी सप्लाई कर रहे थे गांजा, बना रखे थे परमानेंट ग्राहक कोंगे जयपुर गांव से गिरफ्तार सैयद समीर आैर उसकी प|ी बेबी परवीन पिछले कई दिनों से गांजा व ब्राउन शुगर सप्लाई कर रहे थे। कांके रोड स्थित गांधीनगर आैर कोंगे जयपुर के युवकों को परमानेंट ग्राहक बना रखा था। पति-प|ी ने नशीला पदार्थ को तौल कर बेचने के लिए डिजिटल वेट मशीन के अलावा पैकिंग मशीन भी रखी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *