अमृतसर| स्टेप बाई स्टेप किंडरगार्टन का वार्षिक उत्सव 22 नवंबर को एक्सेलसम हाई स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष का विषय “उत्सव’ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, एकता और आनंद की भावना को समर्पित था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रिंसिपल गुनीता ग्रेवाल के स्वागत भाषण से हुई। बच्चों ने नृत्य, संगीत प्रस्तुतियों, नाटकों और विषय आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से ‘उत्सव’ की अवधारणा को जीवंत रूप दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने भारत की विविधता और एकता का सुंदर चित्रण किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ, जिसने इसे दर्शकों के लिए यादगार बना दिया।


