मंत्रोच्चारण से दुख दूर होने के साथ-साथ शरीर तंदरुस्त हो जाता है : कुमार स्वामी

भास्कर न्यूज | अमृतसर जगतगुरु ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी जी का धार्मिक समारोह मजीठा रोड बाईपास के एक फार्म हाउस में हुआ। स्वामी जी के दर्शन करने के लिए शहर के भक्तजन पहुंचे। इस मौके स्वामी महाराज ने कहा कि जो भक्त अपने गुरु के मंत्रों का उच्चारण करता है उनके दुख दूर होने के साथ-साथ शरीर तंदरुस्त हो जाता है। स्वामी जी ने कहा कि उस पार ब्रह्म की शक्ति अपरंपार है। उनके द्वारा दिए गुरु मंत्र के जाप से कई लोगों का भला हो चुका है। वहीं अब तक ऐसे हजारों धार्मिक समारोह करवा चुके हैं। इस समारोह में विश्व सनातन धर्म के प्रधान अश्वनी सेखड़ी, सचिव गुलशन महाजन, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओमप्रकाश सोनी, पूर्व सांसद सदस्य श्वेत मलिक समेत कई नेताओं ने शामिल होकर स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सोमवार देर रात से शुरू हुआ समारोह सुबह तक चला। इसी दौरान स्वामी जी ने सभी भक्तों को प्रसाद वितरण करके मंत्रों का जाप करवाया। इस मौके पर बुद्धेश अग्रवाल, महेश गुप्ता, एडवोकेट संजीव गुप्ता, विनोद महाजन समेत कई भक्तों ने स्वामी जी को सम्मानित करके उनका आशीर्वाद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *