अमृतसर | सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हेर में ब्लॉक स्तरीय टीचर फेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विषयों के शिक्षकों ने भाग लिया। इस फेस्ट का मुख्य आकर्षण सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सैंसरा कलां की विज्ञान अध्यापिका, डॉ. गगनदीप कौर की प्रस्तुति रही। डॉ. कौर ने शिक्षकों और छात्रों के लिए स्वयं द्वारा तैयार की गई विशेष ऐप्स और वेबसाइट का विस्तृत प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि इन ऐप्स में एनीमेशन और उन्नत एआई टूल्स का उपयोग किया गया है, जो विद्यार्थियों में विवेकपूर्ण सोच, जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होंगे। यह पहल विशेष रूप से उन सरकारी स्कूल के छात्रों को समर्पित है जो बाजार में उपलब्ध महंगी ऐप्स या वेबसाइट खरीदने में सक्षम नहीं हैं।


