“गोवंश पर अत्याचार करने वालों की पारिवारिक पेंशन बंद हो’

अमृतसर | सनातन धर्म सुरक्षा परिषद की लीगल सैल की बैठक जिला अध्यक्ष एडवोकेट शिखा खरबंदा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गौसेवक पंडित अवन कुमार पाराशर उपस्थित रहे। संस्था सड़क पर घूम रहे गौवंश को गौशाला भिजवाने और गौशालाओं को काऊ सेस दिलवाने के लिए प्रयासरत है। लीगल सैल के जिलाध्यक्ष एडवोकेट शिखा खरबंदा ने पंजाब सरकार से अपील की कि जिस प्रकार पराली प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पराली जलाने वाले व्यक्तियों के पारिवारिक सदस्यों की पेंशन बंद करने के लिए कहा है साथ ही साथ ऐसे मामलों में सरकारी योजनाओं का लाभ भी तुरंत प्रभाव से समाप्त करने को व एफआईआर दर्ज करवाने को कहा है। इसके लिए सारी प्रक्रिया को लागू करने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को इन निर्देशों से अवगत करवा रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं ऐसे केसों में बंद पेंशन दुबारा शुरू नहीं होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *