स्टेट किक बॉक्सिंग में स्प्रिंग फील्ड स्कूल का बिबेक तृतीय

अमृतसर | स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी बिबेक कुमार ने 69वें स्कूल स्टेट अंडर-17 किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पंजाब स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता जिला संगरूर (पंजाब) में आयोजित हुई थी, जहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बिबेक ने अपने कौशल, मेहनत और खेल-भावना के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहचान बनाई। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है। जीतकर स्कूल लौटे बिबेक का प्रिंसिपल तजिंदर मलहोत्रा ने सम्मान किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *