माधव विद्या निकेतन स्कूल में मनाया शहीदी दिवस

अमृतसर| माधव विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रणजीत एवेन्यू में श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शबद गायन के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने बताया कि गुरुजी ने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। विद्यालय की 11वीं कक्षा के विद्यार्थी गुरुजी के जन्म स्थान गुरु के महल गुरुद्वारे के दर्शनों के लिए गए। वहां उन्होंने माथा टेका और गुरु का लंगर ग्रहण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *