हेरीटेज स्ट्रीट में बने प्लाजा की छत पर लगे एसी की पाइपे और कंप्रैशर चोरी

अमृतसर| थाना कोतवाली के अधीन आते हेरीटेज स्ट्रीट में प्लाजा की छत पर बने जौड़ा घर की छत से अज्ञात चोर एसी की पाइपे और कंप्रैशर चोरी करके फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सागर शर्मा निवासी ग्रीन सिटी कादियां रोड नजदीक गांव शाहबाद बटाला ने बताया कि 23 नवंबर को दोपहर 3 बजे उसने जब प्लाजा के ऊपर बने जौड़ा घर की छत पर जाकर देखा कि छत पर एसी के आउट डोर यूनिटों में से तांबे की पाईपे व कप्रैशर गायब थे, जिन्हें कोई अज्ञात चोरी करके ले गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *