अमृतसर| श्री दुर्ग्याणा के बड़ा श्री हनुमान मंदिर में मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव होगा। दुर्ग्याणा कमेटी और श्री गिरिराज सेवा संघ की अध्यक्षता में 12 बजे गोवर्धन पूजा होगी। जिसमें पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण किया जाएगा। वहीं गाय के गोबर से पंडितों द्वारा भगवान गोवर्धन जी की प्रतिमा बनाई जाएगी। शाम 4 बजे बड़ा श्री हनुमान जी को 50 मीटर की सुंदर पगड़ी पहनाकर 56 भोग लगाए जाएंगे। जिसमें कई तरह के व्यजन होंगे। वहीं शाम 4 बजे से हरिनाम संकीर्तन होगा जो रात तक चलेगा। इसमें मास्टर नूर और प्रिंस साहनी एंड पार्टी की ओर से ठाकुर जी का गुणगान किया जाएगा।


