बोकारो | जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सीएचसी चास में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चास के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने रक्तदान कर किया। शिविर का संचालन सदर अस्पताल बोकारो के ब्लड बैंक ने किया। शिविर में विशेष रूप से ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मैथिली ठाकुर, एलटी धनंजय कुमार, रेणु कुमारी ने योगदान दिया। शिविर में 13 लोगों ने रक्तदान किया।


