सिटी रिपोर्टर | बोकारो डॉ. राजेंद्र पब्लिक स्कूल की टीम ने रग्बी में स्टेट अंडर-15 बालक व बालिका खेल में फर्स्ट रनर बनने का गौरव हासिल किया है। इससे विद्यालय का नाम रोशन हुआ। कक्षा 8 के आदित्य कर्मकार ने सबसे अधिक गोल किए, वहीं सूरज यादव, सूरज साहू, राहुल कुमार आदि बच्चों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंचने तक का सफर तय किया। वहीं लड़कियों में तुलसी, महक साहू, सिया कुमारी, तान्या कुमारी, पार्वती कुमारी, प्रियांशी कुमारी, सौम्या कुमारी, पूनम कुमारी आदि ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। कोच फिरोज कुमार ने बच्चों के प्रदर्शन पर असीम संभावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह बच्चे देश के भविष्य है और एक दिन यह देश के लिए आवश्यक खेलेंगे। प्राचार्या रूपम गुप्ता ने बच्चों को उत्साहित किया।


