लुधियाना| दरेसी रोड स्थित वेद मंदिर में भारत धर्म प्रचारक मंडल के सत्संग में दंडी स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज ने कहा कि आत्म-साक्षात्कार, प्रभु भक्ति और आत्मज्ञान का सच्चा मार्ग सिर्फ सत्संग से ही मिलता है। उन्होंने कहा कि आज का मनुष्य भौतिकवाद में उलझकर आध्यात्मिकता से दूर हो रहा है, जबकि आने वाली पीढ़ियां बुद्धिमान होते हुए भी भगवान से अधिक सांसारिक आकर्षणों में खो रही हैं। महाराज ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही प्रभु भक्ति का आधार है, इसलिए शरीर को सुंदर और सुदृढ़ रखना जरूरी है। मन के चक्षु खोलकर ही प्रभु प्राप्ति और मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सत्संग में नियमित रूप से आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शिवराम, दिनेश टंडन, जगदीश शर्मा, अशोक शर्मा बॉबी, प्रदीप कलिया, विनोद सहगल, रवि दत, विनोद और सतीश अरोड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।


