बच्चों ने गुरु तेग बहादुर जी को याद किया

लुधियाना| पक्खोवाल रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी दिवस मनाया। इसमें स्टूडेंट्स ने वाद-विवाद, भाषण, सेमिनार, निबंध लेखन और कविता पाठ के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान को याद किया। प्रिंसिपल डॉ. सतवंत कौर भुल्लर ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से प्रेरक प्रसंगों को साझा किया और उनकी पवित्र शिक्षाओं को उद्धृत किया, स्टूडेंट्स को सभी प्राणियों के लिए करुणा, विनम्रता, कृतज्ञता और सम्मान के साथ रहने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *