गुरुद्वारा शहीदां फेरुमान में जत्थेदारों ने कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया

लुधियाना| ढोलेवाल चौक स्थित गुरुद्वारा शहीदां फेरुमान में दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का गुरुतागद्दी दिवस बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। अमृत वेले से भाई गुरदीप सिंह जयपुर वाले, भाई गुरशरण सिंह, भाई हरप्रीत सिंह खालसा, भाई परमवीर सिंह और भाई रजेस सिंह सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब अमृतसर के रागियों ने कीर्तन सेवा निभाई। मुख्य कथावाचक ज्ञानी मनप्रीत सिंह ने संगत को गुरु साहिब के साहस, त्याग और धर्म की रक्षा के योगदान का स्मरण करवाया। मुख्य सेवादार एडवोकेट बलविंदर सिंह लायलपुरी ने रागी जत्थों को सिरोपाव देकर सम्मानित किया और संगत का धन्यवाद किया। गुरप्रीत सिंह शाही, तेजिंदर सिंह डंग, परमजीत सिंह लायलपुरी, तरलोचन सिंह बब्बर व बीबी बलजीत कौर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। संगत ने कीर्तन का रसपान कर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *