जालंधर| थाना रामामंडी के अधीन आते लद्देवाली स्थित एक बंद घर से चोर रात को घर से एलईडी, बिजली मीटर और हजारों रुपए चुराकर फरार हो गए। जानकारी देते हुए पीड़ित सेवा सिंह निवासी कपूरथला ने बताया कि घर काफी समय से बंद है। पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। मौके पर पहुंच कर देखा तो चोरों ने एलईडी और बिजली मीटर चुरा लिए थे। रामामंडी थाने की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 331 (3) 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


