मॉडल टाउन में मेयर हाउस रोड रखी बंद, नहीं हुए काम, लोग रहे परेशान, 28 को होगी बैठक

भास्कर न्यूज | जालंधर यूनियन के सदस्यों ने सोमवार को मॉडल टाउन रोड पर करीब डेढ़ घंटा मेयर हाउस के बाहर प्रदर्शन किया। मेन रोड बंद रही और करीब डेढ़ घंटा राहगीर परेशान होते रहे। दूसरी तरफ नगर निगम में नारेबाजी के बाद श्रीराम चौक में धरना लगाया गया। मुलाजिम श्रीराम चौक से पैदल मॉडल टाउन मेयर हाउस पहुंचे। वहां धरना और नारेबाजी की। इस कारण प्रताप बाग, कोहेनूर फैक्ट्री, ट्रांसपोर्ट नगर, ज्योति नगर डंप से कचरे की लिफ्टिंग बंद रही। जरनल सेक्रटरी सन्नी सहोता ने कहा कि निगम ने डोर टू डोर कलेक्शन का ठेका दिया यूनियनें लगातार हड़ताल पर रहेंगी। इसलिए 28 नवंबर को पंजाब की समूह यूनियनों की मीटिंग होगी। -143 करोड़ के डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का टेंडर निरस्त किया जाए – नगर निगम में दर्जा-4 के 1196 पदों पर पक्की भर्ती की जाए – पुरानी पेंशन को फिर से बहाल हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *