जालंधर| युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो द्वारा जिला प्रशासन के नेतृत्व में 27 नवंबर को प्लेसमेंट कैंप लगाया जा रहा है। जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो की डिप्टी डायरेक्टर नीलम महे ने बताया कि यह प्लेसमेंट कैंप वीरवार को स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर की तीसरी मंजिल पर स्थित जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में सरकारी आईटीआई (महिला) जालंधर द्वारा इलेक्ट्रीशियन/सीएनसी ऑपरेटर के 2 पदों और जीपीजी कैटल फीड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा सेल्स ऑफिसर के 10 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इलेक्ट्रीशियन / सीएनसी ऑपरेटर के लिए आईटीआईसी आईटीएम योग्यता वाले आयु 18-30 वर्ष लड़के-लड़कियां और सेल्स ऑफिसर के लिए ग्रेजुएट, आयु 18-35 वर्ष हिस्सा ले सकते हैं ।


