जालंधर| हैंड टूल्स निर्माता विशाल टूल्स के संस्थापक स्वर्गीय सुखदेव राज शूर की स्मृति में आज विशाल टूल्स के फोकल पॉइंट स्थित कॉम्प्लेक्स में रक्तदान कैंप लगाया गया। विशाल टूल्स के चेयरमैन ज्योति प्रकाश शूर के मार्गदर्शन में लगाए गए इस कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर विशाल टूल्स के डायरेक्टर केशव शूर और राघव शूर ने कहा कि रक्तदान धरती पर सबसे बड़ा दान है। सत्यम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर की टीम की देखरेख में सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। इस रक्तदान कैंप के समापन पर विशाल टूल्स के महाप्रबंधक अश्विनी कुमार और एचआर मैनेजर तलविंदर सिंह भी उपस्थित रहे।


