लायंस क्लब ने मकान बनवाने के लिए की आर्थिक मदद

जालंधर| लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान प्रभजोत सिद्धू की अगुवाई में बरसात के समय में एक जरूरतमंद परिवार के टूटे हुए मकान को द्वारा बनाने के लिए 21000 रुपये की आर्थिक मदद भेंट की । प्रधान सिद्धू, सीनियर वाइस प्रधान अश्विनी मल्होत्रा, सरवन कुमार अग्रवाल, गुरदीप सिंह ठुकराल, त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, जसवंत सिंह, खुशपाल सिंह, डाक्टर अमरजीत सैनी, हर्षवर्धन शर्मा, रमेश कुमार कश्यप, संजीव चोपड़ा ने सहयोग किया। प्रधान ने कहा कि यह प्रोजेक्ट श्री गुरु तेग बहादर जी के शहीदी दिवस को समर्पित है। इस अवसर पर पूर्व प्रधान डॉ. पीजेएस अनेजा, जॉइंट सेक्रेटरी जगन नाथ सैनी, मोहित सलूजा, एके बहल, ऐडवोकेट जेपी सिंह, विजय कुमार, अश्वनी शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *