संगत ने किया श्री सुखमनी साहिब का पाठ

जालंधर| भारतीय जनता पार्टी ने श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में श्री गुरु सिंह सभा, अड्डा होशियारपुर चौक और श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा नागरा रोड मकसूदां में श्री सुखमनी साहिब के पाठ का भोग डालकर सरबत के भले की अरदास की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व सीपीएस और प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी, नॉर्थ हल्के के मंडल-1 के अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा, मंडल-4 के अध्यक्ष आशीष सहगल, आरएसएस जिला संघचालक विजय गुलाटी, जिला उपाध्यक्ष भूपिंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष आरके मल्होत्रा, आशीष सहगल, शुभम शर्मा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *