चंदन बने मिस्टर, मिस मैग्नीट्यूड ऐश्वर्या बनीं, टीम जेनिथ रही ओवरऑल चैंपियन

भास्कर न्यूज | जालंधर एलपीयू के स्टूडेंट्स ने रैंप शो में टैलेंट दिखाया। स्ट्रीट स्टाइल की वाइब्रेंट एनर्जी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एनुअल ओपन इंट्रा-यूनिवर्सिटी कॉम्पिटिशन, मैग्नीट्यूड 2025 में देखने को मिली। इस साल की थीम स्ट्रीट स्टाइल बेस ने कैंपस को एक डायनामिक ओपन कल्चर फेस्टिवल में बदल दिया। जिसमें अर्बन क्रिएटिविटी और रॉ टैलेंट पेश किया गया। इस इवेंट में शुरुआती क्वालिफिकेशन राउंड में एक हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन के साथ स्टूडेंट्स में खूब जोश दिखा। इस शानदार इवेंट में मशहूर एक्ट्रेस और एलपीयू की एलुमनी शहनाज गिल घर वापस आईं। जिन्होंने मैग्नीट्यूड 2025 का उद्घाटन किया। उन्होंने याद किया कि कैसे स्टूडेंट के दिनों में यूथवाइब जैसे इवेंट्स में हिस्सा लेने से उनके करियर के पहले दरवाजे खुले, जब उन्हें एक म्यूजिक वीडियो में रोल का ऑफर मिला, जिससे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनकी एंट्री हुई। स्टूडेंट्स ने डांस, म्यूज़िक, फ़ैशन, परिधान (ग्रुप फैशन शो), ब्रश स्ट्रोक्स, मेहंदी, किचन किंग, ई-स्पोर्ट्स और फिटनेस चैलेंज के साथ विभिन्न नौ अलग-अलग कैटेगरी में जमकर प्रतियोगिता की। हर कैटेगरी में विद्यार्थियों की इनोवेशन और स्किल देखने को मिली, जिसमें ई-स्पोर्ट्स के डिजिटल बैटल ग्राउंड से लेकर किचन किंग की क्रिएटिविटी और परिधान ग्रुप फैशन शो की शानदार विज़ुअल कहानियां शामिल थीं। क्राउनिंग सेरेमनी में, चंदन सिंह और ऐश्वर्या को मिस्टर और मिस मैग्नीट्यूड 2025 का ताज पहनाया गया, जबकि ओवरऑल चैंपियन का टाइटल टीम जेनिथ ने जीता। मिस्टर वोग आयुष, मिस वोग नूहा, मिस्टर आइकॉनिक आशीष गोस्वामी, मिस आइकॉनिक संजना मलिक एनाउंस किए गए। ग्रैंड फिनाले में एलपीयू की प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल भी मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *