‘असली बनाम नकली दिखावे’ नाटक से सोशल मीडिया के दिखावे पर की टिप्पणी

भास्कर न्यूज | जालंधर मानव सहयोग स्कूल में स्टूडेंट्स ने वार्षिक सांस्कृतिक समारोह ‘रंगमंच 2025’ में टैलेंट दिखाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं सोशल वर्कर सुधीर गेरा थे। उनका स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना कुमार और चेयरमैन डॉ. एसके शर्मा ने किया। इस दौरान स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के मेंबर डॉ. सुषमा चोपड़ा, सेक्रेटरी विनेश जैन, संदीप जैन, रमेश सेवक तथा एचके महाजन सहभागी रहे। साथ ही अजीत सिंह और राकेश बाली ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगों का कैनवस, नव-रस अभिव्यक्ति, किंडरगार्टन के नन्हें बच्चों का आकर्षक नृत्य तथा रेनबो डांस ने दर्शकों का मन जीत लिया। विशेष आकर्षण रहा विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘विकसित भारत’ पर आधारित माइम। इसमें बच्चों ने बिना शब्दों के भावपूर्ण अभिनय से देश के विकास, प्रगति, नवाचार और नागरिक जिम्मेदारी का सशक्त संदेश दिया। इसके साथ ही नाटक ‘असली बनाम नकली दिखावे’ ने सोशल मीडिया के दिखावे और वास्तविक जीवन की सच्चाइयों पर प्रभावशाली टिप्पणी की, जिसे दर्शकों ने सराहा। मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेल और सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई, जिसमें वर्षभर की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का विस्तृत विवरण साझा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *