जालंधर| स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल जालंधर में ‘हिंद की चादर’ गुरु तेग बहादुर जी का 350वां बलिदान दिवस मनाया जा रहा है। श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस 10 नवंबर से स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल जालंधर में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। विद्यार्थियों को गुरु जी की शिक्षाओं से जोड़ा जा रहा है। बच्चों ने शब्द गायन किया। प्रिंसिपल डॉ. सोनिया मागो ने छात्रों को गुरु जी के बलिदान से प्रेरणा लेकर उच्च नैतिक चरित्र वाले नागरिक बनने का संदेश दिया। इसके साथ कविता वाचन, शबद गायन और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। छात्रों को निडरता, एकता, धैर्य, संतोष, विनम्रता और नम्रता का पाठ पढ़ाया गया।


