भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी सेंट्रल टाउन में धन्य धन्य श्री गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी, भाई दयाला जी के शहीदी पर्व के मौके पर शहीदी कवि दरबार समारोह करवाया गया। समागम की शुरुआत श्री रहिरास साहिब के पाठ से हुई। उपरांत भाई रछपाल सिंह के रागी जत्थे ने कीर्तन किया और ज्ञानी मनजीत सिंह सेवक ने गुरु इतिहास ने संगत को रूबरू करवाया। इसके उपरांत देर रात तक सजाए गए कवि दरबार में कवियों ने अपनी कविताओं से गुरु तेग बहादुर साहिब के चरणों में हाजिरी लगवाई। इस कवि दरबार में रछपाल सिंह पाल, चरणजीत सिंह चन्न लुधियाना, जमीर अली जमीर मलेरकोटला, बीबी सरबजीत कौर सरब (उत्तराखंड), डॉ. सुखजिंदर कौर पठानकोट आदि ने अपनी रचनाएं पेश कीं। संगत ने जयकारों से कवियों का उत्साह-वर्धन किया गया। जनरल सचिव प्रमिंदर सिंह डिंपी ने अगले दिन शहीदी दिवस पर दोपहर तक चलने वाले समागम और रात के समागमों की विस्तृत जानकारी दी। बाहर से आए हुए कवियों को प्रबंधक कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधान चरणजीत सिंह ने आई हुई संगतों का धन्यवाद किया। यहां बलजीत सिंह सेठी, जतिंदर सिंह खालसा, रजिंदर सिंह बेदी, हरजिंदर सिंह, मनविंदर सिंह सहिगल, रविंदर सिंह रीहल, गुरमिंदर सिंह गोमा, सरदूल सिंह कानपुरी, दविंदर सिंह, गुरजीत सिंह, बलदेव सिंह कुंदी एडवोकेट, जसविंदर सिंह, इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह, चरणजीत सिंह मक्कड़, हरविंदर सिंह सग्गू, गुरिंदर सिंह मझैल, जतिंदर पाल सिंह मझैल, एडवोकेट बंटी मौजूद थे।


